Breaking News

2027 विस चुनाव से पहले सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा: जोशी

अल्मोड़ा। उत्तराखण्ड भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है।

 

जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी केंद्र सरकार के मंत्रियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर योजनाओं को धरातल पर उतार रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राज्य को पहली बार ऐसा अवसर मिला है जब बजट की कोई कमी नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2027 विस चुनाव से पूर्व सभी कार्यक्रम और विकास योजनाएं शुरू कर दी जाएंगी।

 

मुख्य प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा ने प्रदेश की सभी इकाइयों का गठन कर लिया है। आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव, घर-घर जाकर युवा, महिला और बुजुर्गों को स्वदेशी अपनाने का संदेश दे रहे हैं।

 

जोशी ने कहा कि 2027 चुनाव के लिए भाजपा तैयार है। भाजपा का 95 फीसदी संगठन पूरा है। इसी संगठन पर चुनाव जिताने की जिम्मेदारी रहेगी। कहा कि किसी भी विभाग में बजट की कमी नहीं है। इससे विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। विपक्ष महज आरोप लगाने तक सीमित है। जबकि धरातल में जितने काम राज्य गठन के बाद 25 साल में नहीं हुए उससे अधिक विकास चार साल में हुआ है।

प्रेस वार्ता में पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, कैलाश गुरुरानी, मीडिया प्रभारी मनीष जोशी आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *