अल्मोड़ा। अशासकीय विद्यालयों से सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंतिम आहरित वेतन के आधार पर पेंशन का लाभ नहीं दिए जाने पर अशासकीय माध्यमिक शिक्षक संघ ने भूख हड़ताल करने का ऐलान किया है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सोमवार यानि आज से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में भूख हड़ताल शुरू की जाएगी। और मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
अल्मोड़ा इंटर कॉलेज में आयोजित प्रेस वार्ता में संघ के जिलाध्यक्ष हीरा सिंह मेहरा ने कहा कि पेंशन प्रकरण को लेकर अशासकीय शिक्षक पिछले तीन साल से संघर्षरत हैं। प्रदेश के 12 जनपदों में सेवानिवृत्त् शिक्षक अंतिम आहरित वेतन के आधार पर पेंशन का लाभ ले रहे हैं। लेकिन मुख्य शिक्षा अधिकारी, अल्मोड़ा हठधर्मिता पर अड़े हुए हैं और उनके द्वारा तानाशाही पूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। जिससे जिले में 40 से अधिक शिक्षक प्रभावित है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में सेवानिवृत्त हुए दो अशासकीय शिक्षकों को अंतिम आहरित वेतन के आधार पर पेंशन का लाभ दिया जा रहा जा रहा हैं। लेकिन अन्य शिक्षकों को इसके वंचित रखा जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आठ मार्च 1995 के शासनादेश के तहत शिक्षकों को चयन व प्रोन्नत वेतनमान का जो लाभ मिला है उसे 2024 में हाईकोर्ट द्वारा भी सही ठहराया गया है। लेकिन विभाग को इसकों मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने पेंशन अधिनियम 2018 के तहत सेवानिवृत्त शिक्षकों को पेंशन का लाभ देने की मांग की है। कहा कि जब तक अंतिम आहरित वेतन के तहत पेंशन नहीं दी जाती वह मानने वाले नहीं है।
प्रेस वार्ता में अशोक पंत, एलएम पंत, डॉ महेंद्र सिंह मेहरा, दीपक नयाल आदि मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News