अल्मोड़ा। कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान को लेकर महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में अभियान की अल्मोड़ा लोकसभा प्रभारी व महिला कांग्रेस की वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल ने शिरकत की। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को अभियान की जानकारी देने के साथ ही उनकी जिम्मेदारी तय की।
अलका पाल ने अपने संबोधन में कहा कि अभियान की प्रदेश स्तर पर शुरूआत हो चुकी है। अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता नगर के हर मोहल्ले, गांव व बूथ स्तर पर जाकर लोगों से हस्ताक्षर कराएंगे। साथ ही भाजपा की जनविरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराने का काम करेंगे।
इस दौरान उन्होंने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि 2014 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा सरकार संविधान और लोकतंत्र को चोट पहुंचाने का काम रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने कई राज्यों में वोट चोरी कर सरकार बनाने का काम किया है। जिसे अब जनता समझ चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट हो चुका है। 2027 विस चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है।
इसके बाद लोकसभा प्रभारी पाल ने चौघानपाटा से बैनर में हस्ताक्षर कर जिला स्तर पर अभियान की शुरूआत की। यहां महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल शोभा जोशी, प्रदेश सचिव लता तिवारी, जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, प्रकाश चंद्र जोशी, तारा चंद्र जोशी, रजनी टम्टा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News