Breaking News
Oplus_131072

आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के तहत द्वाराहाट विधानसभा का सम्मेलन, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला रहे मुख्य अतिथि

अल्मोड़ा। भाजपा के आत्मनिर्भर संकल्प अभियान के तहत द्वाराहाट विधानसभा के सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने का संकल्प लिया।

 

मुख्य वक्ता पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे आत्मनिर्भरता की भावना को ग्राम स्तर तक पहुंचाएं और विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

 

पूर्व विधायक महेश नेगी एवं भाजपा नेता अनिल शाही ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की एकता और सेवा भावना पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष घनश्याम भट्ट व संचालन जिला महामंत्री भूपेंद्र कांडपाल एवं वीरेंद्र नेगी ने संयुक्त रूप से किया।

 

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ममता भट्ट जिला मंत्री कुंदन नेगी जिला मीडिया प्रभारी धीरेंद्र मठपाल, जिला पंचायत सदस्य युगल किशोर आर्य सूरज उपाध्याय एवं जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुनील जोशी पूर्व जिला महामंत्री विनोद भट्ट कर्मकार बोर्ड के सदस्य मदन मोहन पांडे पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश बुधानी पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मी आर्य पूर्व ब्लाक प्रमुख ममता भट्ट मंडल अध्यक्ष विजय बजेठा महिपाल किरोला चंदन सिंह बिष्ट महेश कैड़ा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष रेखा मेहरा पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रताप बिष्ट उमेश भट्ट सहित मंडलों के महामंत्री, उपाध्यक्ष एवं शक्ति केंद्र संयोजक तथा बूथ अध्यक्ष सहित ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *