Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा बाजार 19 अक्टूबर रविवार को खुली रहेगी, व्यापार मंडल ने इस लिए लिया फैसला

 

अल्मोड़ा। देवभूमि उद्योग नगर व्यापार मंडल की गुरुवार को बैठक हुई। नगर अध्यक्ष संजय साह की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से 19 अक्टूबर को बाजार खोले रखने का फैसला लिया गया।

 

नगर अध्यक्ष साह ने कहा कि व्यापारी समाज साल भर से दीपावली, दशहरा, होली जैसे त्योहारों का इंतजार करता है। और इन त्योहारों की वजह से बैंक से ऋण लेकर अन्य संसाधनों से व्यवस्था करके अपने प्रतिष्ठान में अन्य दिनों से ज्यादा बड़े थोक व्यापारियों से सामान की खरीददारी करके दुकान को स्वच्छ बनाकर व्यापार करने की तैयारी करता है जिससे कि इन त्योहारों की वजह से अच्छे व्यापार की होने की उम्मीद रहती है ताकि आगे भविष्य में अच्छा व्यापार करके वह अपने परिवार का लालन पालन और अच्छे से कर सके एवं व्यापार को चलाने के लिए गए बैंक से ऋण को भी चुकता कर सके।

 

साह ने कहा कि 19 अक्टूबर को रविवार है और उस दिन सभी सरकारी एवं अर्ध सरकारी कार्यालय बंद रहते हैं। साथ ही बड़ी संख्या में यहाँ के स्थानीय लोग दीपावली की छुट्टियों में घर आते हैं और ऐसे में छुट्टी के दिन कर्मचारियों को भी अपने परिवार के लिए खरीदारी करने का समय मिल जाता है और उससे व्यापारी के व्यापार में भी बढ़ोतरी होती है।

नगर व्यापार मंडल ने व्यापारी एवं आम जनता के हितों को देखते हुए और दीपावली के त्योहार के दृष्टिगत रविवार के दिन बाजार खोले रखने का निर्णय लिया।

 

बैठक में जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद पवार, नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी, महिला जिला उपाध्यक्ष व पार्षद वंदना वर्मा, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष दीपक जोशी, कनिष्ठ नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह भोज, महिला नगर उपाध्यक्ष मन्नू गुप्ता, नगर कोषाध्यक्ष रोहित साह, नगर उपसचिव जयप्रकाश पांडेय, अमन टकवाल, जिला महामंत्री हिमांशु कांडपाल, जिला उपाध्यक्ष हिमांशु बिष्ट, जिला संगठन महामंत्री नीरज थापा, जिला संयुक्त महामंत्री कमल बिष्ट, जिला मंत्री दिनेश कांडपाल, दीपक बिष्ट, दीपक नायक, जिला कोषाध्यक्ष गणेश जोशी ‘गुड्डू’, जिला प्रचार मंत्री दीक्षित जोशी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन नगर महासचिव दीप चंद्र जोशी ने किया।

 

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *