Breaking News

डीएम अंशुल सिंह बोलें- जिले में शिक्षा-स्वास्थ्य में सुधार के साथ रोजगार बढ़ाने पर रहेगा फोकस

अल्मोड़ा। नवागत जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने जिले की कमान संभाल ली हैं। इस दौरान डीएम अंशुल सिंह ने कहा कि शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्राथमिकता से काम किया जाएगा। दोनों विभागों में वर्तमान में उपलब्ध संसाधनों और मैनपॉवर की स्थिति को देखा जाएगा। उपलब्ध संसाधनों में ही स्थाई या रोटेशन के आधार जिले के दूरस्थ क्षेत्रों तक लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के प्रयास किए जाएंगे।

 

नवनियुक्त डीएम ने कहा कि जल जीवन मिशन (जेजेएम) योजना की समीक्षा केई जाएगी। पेयजल की समस्या को कैसे दूर किया जा सकता है। इस पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय स्तर पर खेल सुविधाएं पहले से बेहतर हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए प्रत्येक विकासखंड में खेल गतिविधियों को बढ़ाने के साथ ही खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

 

डीएम ने कहा कि सेना में भर्ती हुए अग्निवीर जब सेवा देकर वापस लौटेंगे तो स्क्रीनिंग कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा। जिले में रोजगार के साधन बढ़ाने के प्रयास किये जायेंगे।

इससे पहले कलेक्ट्रेट पंहुचने पर डीएम को गार्ड ऑॅफ आनर दिया गया। एडीएम युक्ता मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रानीखेत गौरी प्रभात, एसडीएम संजय कुमार, सुनील कुमार राज समेत अन्य ने डीएम को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। जिला कार्यालय व कोषागार पंहुचकर उन्होंने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। साथ ही कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण कर पटल सहायकों से जानकारी ली। साथ ही संक्षिप्त बैठक कर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जनता के कार्यों के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करने के निर्देश दिए।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *