Breaking News

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश तिवारी को भातृशोक, पत्रकारों ने जताया दुःख

 

अल्मोड़ा: वरिष्ठ पत्रकार और संपादक प्रधान टाइम्स सुरेश तिवारी के बड़े भाई कैलाश चंद्र तिवारी का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे।

 

दिवंगत कैलाश चंद्र तिवारी स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से सेवानिवृत्त थे। 23 अक्टूबर यानी गुरुवार रात उनका निधन हो गया है। वर्तमान में वें अपने परिवार के साथ दारोगा निवास दो नहर, हल्द्वानी में रहते थे।

 

उनके निधन पर उत्तराखंड प्रेस क्लब अल्मोड़ा समेत जिले के समस्त पत्रकारों, राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख जताया है। और शोक संतप्त परिवार के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से पुण्य आत्मा की शांति और परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

 

 

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *