Breaking News
Oplus_131072

तीन दिवसीय बग्वाई कौथिक का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन

 

अल्मोड़ा। बग्वालीपोखर के तीन दिवसीय ऐतिहासिक बग्वाई कौतिक का रंगारंग कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन मीना बाजार में लोगों ने जम कर खरीदारी की। अन्य वर्षों की भांति इस बार भी बाहरी व्यापारियों ने मेले में अपनी दुकानें लगाई थी, जिसमें अच्छी खाशी भीड़ देखी गई।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक महेश नेगी ने अपने संबोधन में कहा कि बग्वाई कौथिक ऐतिहासिक एवं पौराणिक महत्त्व का है जोकि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। मेला समिति ने इसे और ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

 

 

 

ब्लाक प्रमुख आरती किरौला ने कहा इस मेले को हम बचपन से ही देखते आ रहे हैं। आज एक ब्लाक प्रमुख के रूप में इसमें शामिल होना मेरे लिए और भी गर्व का विषय है।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नवीन पांडे ने कहा इस तरह के आयोजन हमें प्रेरणा देने के साथ ही प्रोत्साहित भी करते हैं। इसके बाद रंगारंग कार्यक्रमों के अंतर्गत झंकार लोक कला समिति, बागेश्वर एवं नव हिमालयन कला केन्द्र, अल्मोड़ा के कलाकारों ने झोड़ा, चांचरी, न्योलिक छपेली आदि नृत्य-गीतों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। विभिन्न विद्यालयों के बच्चों एवं क्षेत्रीय कलाकारों ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किये।

 

 

 

यहां मेला समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड सुबेदार मेजर हरी सिंह भंडारी, सचिव प्रमोद जोशी, सांस्कृतिक सचिव डॉ. दीपक मेहता, संयोजक संतोष बिष्ट, प्रवासी संयोजक त्रिभुवन बिष्ट, कोषाध्यक्ष विनोद अधिकारी, पूर्व प्रमुख राजेन्द्र किरौला, घनश्याम भट्ट आदि मौजूद रहे। संचालन प्रमोद जोशी और अर्जुन बिष्ट ने किया।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *