Breaking News

Road accident: ज्योलिकोट के पास टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत, कई घायल

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: नैनीताल जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली के पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में चालक समेत 16 पर्यटक सवार थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचा दिया है। हादसे में दो पर्यटकों की मौत की सूचना है।

 

जानकारी के मुताबिक बदरपुर दिल्ली निवासी पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन करने कैंची धाम पहुंचा हुआ था। शनिवार देर रात वह टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। ज्योलीकोट दोगांव क्षेत्र में पहुंचे ही थे कि मटियाली बैंड पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गया। हादसा होते ही सवारों की चीखपुकार मच उठी।

 

सूचना के बाद ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से निकाला गया। जिनको 108 एम्बुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया गया है। एसएसपी नैनीताल डॉ मंजूनाथ टी.सी ने रात में ही सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचकर खुद मोर्चा संभाला।

 

Check Also

सोनम वांगचुक ने केंद्रीय मंत्रियों की मौजूदगी में आधी रात को तोड़ा अनशन, लोगों से की यह अपील

नई दिल्ली: सीजेपी प्रोटेस्ट के बीच एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ दिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *