Breaking News
Oplus_131072

बिग अपडेट:: खुद के अपहरण की कहानी गढ़ने वाला युवक बरामद, प्रशासन और परिजनों ने ली राहत की सांस, जानिए पूरा मामला

 

अल्मोड़ा। द्वाराहाट तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत भांसी में ​कथित अपहरण मामले का खुलासा हो गया है। प्रशासन की टीम ने युवक को घर से एक किमी दूर जंगल से बरामद किया है। युवक के ​सकुशल बरामद होने के बाद प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली है।

 

भांसी निवासी पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य शम्भू राम का 26 वर्षीय बेटा नीरज कुमार नौबाड़ा मंगलवार देर शाम अचानक लापता हो गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार की दोपहर नीरज का कॉल अपनी बहन व एक अन्य व्यक्ति को आया। जिसमें उसने रोते हुए बताया कि उसे बंधक बनाया गया है। इस सूचना के बाद प्रशासन व पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जिसके बाद एसडीएम सुनील कुमार के नेतृत्व में राजस्व टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी थी।

 

तहसीलदार द्वाराहाट तितिक्षा जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि युवक का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाया गया था। लोकेशन ट्रेस करने के बाद देर शाम युवक गांव के ही निकट के जंगल में सीरा नामक जगह पर सुरक्षित मिल गया है। युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

आपको बता दे कि युवक द्वारा लगातार अपने अपहरण की झूठी कहानी गढ़ी जा रही थी। उसने ऐसा क्यों किया अभी इसका खुलासा नहीं हो पाया है। अलबत्ता उसके सुरक्षित मिलने से प्रशासन के साथ ही रोते बिलखते उसके माता पिता व परिजनों ने भी राहत की सांस ली है।

 

Check Also

अल्मोड़ा की युवा लेखिका दीपा मेहरा ‘हिंदी हितैषी सम्मान’ से अलंकृत

अल्मोड़ा: देवभूमि की कंदराओं से उठने वाली साहित्यिक गूंज जब युवा प्रतिभाओं के समर्पण से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *