Breaking News

धौलछीना में भगवान श्री राम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला संपन्न, कलाकारों का हुआ सम्मान

अल्मोड़ा। धौलछीना में आयोजित रामलीला का रविवार रात को राम राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया है। चौदह वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे भगवान श्री राम, लक्ष्मण, सीता का भव्य स्वागत हुआ। कमेटी द्वारा सभी पात्रों और आयोजन में सहयोग करने वालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

श्री राम का राज्याभिषेक हुआ तो पूरा पांडाल दर्शकों की श्री राम के जयकारों से गूंज उठा। जिसके बाद भगवान राम, माता जानकी, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान की आरती उतार कर पदाधिकारियों ने आशीर्वाद लिया। व्यवस्थापक दरवान सिंह रावत ने क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया। इसके बाद रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। सोमवार को दोपहर में तिलपात्र हवन और भंडारे के साथ रामलीला का विधिवत समापन हो गया।

 

इस मौके पर डॉ बृजेश डसीला, प्रशांत रावत, उमेश मनराल, नंदन कार्की, प्रकाश वर्मा, मोहन सिंह जीना, अनिल जोशी, राकेश मेहरा, ललित लोहनी, चंदन सिंह मेहरा, राजू बोरा, राकेश मेहता, हेम तिवारी, नारायण सिंह मेहरा, कुंदन मेहरा, दीवान सिंह, विक्रम बोरा, सूरज मेहरा, दिनेश बोरा, जयदीप, दिव्यांश रावत, चंद्र सिंह मेहरा, ललित मेहरा, आनंद सिंह, दीवान मेहता, प्रेमा बिष्ट, किरन मेहरा, भावना रावत, संजय जीना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *