Breaking News
Oplus_131072

बिग ब्रेकिंग:: कांग्रेस के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की घोषणा, भूपेंद्र सिंह भोज को दोबारा अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष की कमान

 

 

अल्मोड़ा: कांग्रेस के जिला एवं महानगर अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। अल्मोड़ा से एक बार फिर भूपेंद्र सिंह भोज पर भरोसा जताते हुए पार्टी ने उन्हें दोबारा जिलाध्यक्ष पद की कमान सौंपी है।

 

मंगलवार देर रात एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जिला एवं महानगर अध्यक्षों की लिस्ट जारी की गई है। जिसमें 27 जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की है।

भूपेंद्र सिंह भोज सोबन सिंह जीना परिसर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ ही पूर्व में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के जिलाध्यक्ष, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष, निर्माण सलाहकार समिति के जिला उपाध्यक्ष व पीसीसी सदस्य रह चुके हैं। उनके दोबारा जिलाध्यक्ष बनने से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

 

भूपेंद्र सिंह भोज ने एक बार फिर उनपर भरोसा जताने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि आज जनता केंद्र और राज्य सरकार की नाकामियों से त्रस्त है। वह आगे भी जन मुद्दों को लगातार उठाकर सरकारों को कठघरे में खड़ा करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिये सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का काम किया जाएगा।

Check Also

Breaking news

Big breaking: क्वारब में यातायात प्रतिबंध में बदलाव, अब तय समय में चलेंगे भारी वाहन, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाइवे के किमी-56 और क्वारब बाईपास मोटर मार्ग पर लगाए गए यातायात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *