Breaking News
Oplus_131072

बड़ी खबर:: गणेश गोदियाल बने नए PCC चीफ, करन माहरा के साथ ही प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत को मिली यह जिम्मेदारी

 

देहरादून: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है। गणेश गोदियाल नए प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए हैं। जबकि प्रीतम सिंह को प्रचार समिति और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान सौंपी गई है। मंगलवार को AICC महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी की है।

 

इसके साथ ही आने वाले चुनावों में पार्टी की रणनीति और प्रचार अभियान को दिशा देने के लिए दो नई समितियां भी बनाई गई हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को कांग्रेस प्रचार अभियान समिति की कमान सौंपी गई है, जबकि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

इसके अलावा, कांग्रेस पार्टी ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा को उनके कार्यकाल और योगदान के लिए धन्यवाद देते हुए कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शामिल किया है।

 

कांग्रेस 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है। गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत जैसे अनुभवी नेताओं को नेतृत्व में लाकर पार्टी ने साफ संकेत दिया है कि अब संगठन चुनाव मोड में आ चुका है। नई जिला इकाइयों से कांग्रेस को ज़मीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।

 

Check Also

अल्मोड़ा-(बड़ी खबर): मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष, पड़ोसी ने परिवार पर चलाई गोली, तीन घायल

  अल्मोड़ा: एक मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। आपा खोए ग्रामीण ने पड़ोसी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *