Breaking News
Oplus_131072

तेलंगाना इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज -2025:: अल्मोड़ा के ध्रुव और मनसा-गायत्री ने जीता कांस्य पदक

अल्मोड़ा: तेलंगाना इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलैंज टूर्नामेंट में ध्रुव रावत और दो बहनें मनसा रावत और गायत्री रावत ने कांस्य पदक जीत कर एक बार फिर राज्य तथा अपने गृह जनपद अल्मोड़ा को गौरवान्वित किया है।

 

बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने जानकारी देते हुए बताया कि 4 नवम्बर से 9 नवम्बर तक हैदराबाद के जीएमसी बालयोगी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित इस टूर्नामेंट में ध्रुव रावत ने अपनी जोड़ीदार मनीषा के साथ खेलते हुए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारत के ही शिवम शर्मा और नयना एस ओसिश की जोड़ी को 19-21, 21-19, 17-21 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में एक कड़े मुकाबले में 14-21, 21-12, 21-19 से हार मिलने पर कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

 

महिला डबल्स में मनसा रावत और गायत्री रावत बहनों ने भी बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अपने ही देश के महरीन रिजा और अमोलिका सिंह सिसोदिया की जोड़ी को 21-15 व 21-9 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई और उन्हें भी सेमीफाइनल मुकाबले में थाइलैंड की हथाइथिप मिजाद और नापपकोर्ण टंगस्टन की जोड़ी से 21-8 व 21-14 से पराजित होना पड़ा और उन्हें भी कांस्य पदक मिला।

 

गौरतलब है कि ध्रुव रावत और मनसा व गायत्री रावत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और उत्तराखंड के मान को बढ़ा रहे हैं। ध्रुव रावत ने पिछले हफ़्ते ही अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता था।

 

अल्मोड़ा से कोच डीके सेन के निर्देशन में बैडमिंटन की ऊंचाइयों को छूने वाले ध्रुव अभी हाई एक्सेलेंसी सेंटर गुवाहाटी आसाम में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। मनसा व गायत्री दोनों बहनें कोच डीके सेन व लोकेश नेगी के निर्देशन में प्रकाश पादुकोण अकादमी बेंगलुरु में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।

 

ध्रुव रावत , मनसा व गायत्री रावत के शानदार प्रदर्शन पर उत्तराँचल राज्य बैडमिंटन संघ की अध्यक्ष डॉ अलकनंदा अशोक, ध्रुव के कोच कोच डीके सेन, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के चेयरमैन राम अवतार, अध्यक्ष सुरेश कर्नाटक, अतुल जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ. संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय संजय नज्जौन, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचौरा, प्रतीक महरा, हेम पाण्डेय, ज़िला खेल अधिकारी माहेश्वरी, अरुण बंग्याल समेत कई खेलप्रेमियों ने ध्रुव रावत, मनसा व गायत्री रावत को बधाई प्रेषित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Check Also

Almora Holi: मां नंदा सर्वदलीय महिला संस्था ने आयोजित किया होली गायन कार्यक्रम, ढोल-मंजीरों की थाप पर महिलाओं ने मचाया धमाल

अल्मोड़ा: सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में होली गीतों की गूंज सुनाई देने लगी है। रंग व …