Breaking News
Oplus_131072

लमगड़ा में वृद्धा की मौत मामला: पुलिस ने दर्ज किया हत्या व लूटपाट का मुकदमा, SOG समेत तीन थानों की पुलिस कर रही मामले की तफ्तीश

अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थतियों में हुई मौत मामले मृतका के भतीजे द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में हत्या व लूटपाट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना के अनावरण के लिए पुलिस टीमें और एसओजी मामले की तफ्तीश में जुटी है।

 

सांगड़ साहू सिजवाली गांव में गत 14 नवंबर की रात 60 वर्षीय गंगा देवी की रहस्यमयी मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना के पांच दिन बाद मृतका के भतीजे संजय सिंह सिजवाली द्वारा मंगलवार अपराह्न थाना लमगड़ा में तहरीर सौंपी गई। तहरीर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा वृद्धा की हत्या करने और लूटपाट करने के आरोप लगाएं है। पुलिस द्वारा तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 103(1) व 309(4) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

 

केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच और तेज कर दी है। हालांकि, तहरीर मिलने से पहले भी पुलिस गंभीरता से मामले की तफ्तीश में जुटी थी। घटना से जल्द पर्दा उठ सके, थाना लमगड़ा के अलावा थाना दन्या व धौलछीना के एसओ समेत एसओजी की टीम जांच में लगाई गई है। फिलहाल पुलिस व एसओजी को घटना से जुड़े कोई भी ऐसे सबूत नहीं मिले है, जिससे घटना का अनावरण हो सके। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। गुरुवार तक पीएम रिपोर्ट आने की संभावना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आने से फिलहाल मामला उलझा हुआ है। उधर, सीओ गोपाल दत्त जोशी भी घटना के बाद मौके पर बने हुए हैं। पुलिस घटना से जुड़ें साक्ष्य संकलन के प्रयासों में जुटी है।

 

यह था मामला

अल्मोड़ा। लमगड़ा थाना क्षेत्र के सांगड़ साहु सिजवाली गांव में चौदह नवंबर की रात की साठ वर्षीय गंगा देवी पत्नी मोहन सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। बुजुर्ग महिला का शव उसके बेड पर पड़ा मिला था। जो पंद्रह नंवबर की सुबह पड़ोसियों ने देखा था। उसके कानों से खून बह रहा था और गले में गहरे निशान भी थे। मृतका के गले में पहना हुआ गुलोबंद भी गायब था। 16 नंवबर की सुबह मृतका के बेटा रविंद्र जब चड़ीगढ़ से अपने घर पहुंचा उसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई थी।

 

Ssp almora devendra pincha

 

मृतका के भतीजे द्वारा मंगलवार को थाना लमगड़ा में तहरीर दी गई है। तहरीर के आधार पर हत्या व लूटपाट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जिसके बाद घटना की सही जानकारी मिल पाएगी और उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
  -देवेंद्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा।

 

Check Also

dhan singh rawat

प्रत्येक ब्लाॅक में लगाई जायेगी अल्ट्रासाउण्ड व एक्स-रे मशीन, रेडियोलाॅजिस्ट व एक्स-रे तकनीशियन होंगे तैनात

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को दिये निर्देश, छह माह में पूरा करें टारगेट   देहरादून: …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *