Breaking News
Oplus_131072

विकास कार्यों में हीलाहवाली नहीं होगी बर्दाश्त: रेखा आर्या

अल्मोड़ा। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने मंगलवार को विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मंत्री ने विधानसभा सोमेश्वर में सीएम घोषणाओं के साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल समेत अन्य विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

 

सीएम घोषणा के तहत सड़कों के निर्माण में विभागीय अधिकारियों की हीलाहवाली पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए नये वित्तीय वर्ष से पहले योजनाओं को धरातल पर उतारने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही अगली समीक्षा बैठक में प्रगति नहीं पाए जाने पर लापरवाह अधिकारियों पर से स्पष्टीकरण प्राप्त करते हुए कार्रवाई करने की बात कही।

 

बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने सड़क कटिंग के बाद भी कई सालों से ग्रामीणों को मुआवजा नहीं मिलने, दौलाघट क्षेत्र में अवैध खनन, चुराड़ी, भट्टगांव में रसोई गैस वितरण का अतिरिक्त शुल्क लिए जाने, स्कूलों में पेयजल समस्या, सड़कों पर पैच वर्क समेत कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखी।

मंत्री ने मुआवजा प्रकरण पर प्राथमिकता से काम करने और जनप्रतिनिधियों द्वारा रखी समस्याओं पर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। मंत्री ने कहा कि जनहित के कार्यों को किसी भी हाल में निश्चित समय के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कार्य में शासन स्तर से कार्यवाही अपेक्षित है, उसकी सूचना तत्काल प्रस्तुत करें जिससे उच्च स्तर पर उसका निस्तारण कराया जा सके।

 

वर्ष 2017 से अब तक विधानसभा सोमेश्वर में कुल 127 मुख्यमंत्री घोषणाएं हुई हैं। इनमें 63 पूर्ण हो चुकी हैं तथा अवशेष घोषणाएं गतिमान हैं। मंत्री ने गतिमान घोषणाओं में तेजी से कार्य करने हेतु दिशा निर्देश जारी किए।

 

बैठक में सीडीओ रामजी शरण शर्मा, एडीएम युक्ता मिश्र समेत सोमेश्वर विस के जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *