Breaking News
Oplus_131072

सड़क हादसा: अल्मोड़ा में दो वाहनों की आमने-सामने जबर्दस्त भिड़ंत, एक शख्स घायल

अल्मोड़ा। बाडेछीना सेराघाट सड़क पर दो कारों की भिड़ंत हो गई। जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के चलते लंबा जाम लग गया।

 

सोमवार सुबह करीब 11 बजे धौलछीना ब्लॉक मुख्यालय गेट के पास दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दुर्घटना में अल्टो कार स्वामी भगवान सिंह को सर पर चोट लग गई, जिन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।

 

टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त दोनों कारें बीच सड़क में जाम हो गई। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पहुंची धौलछीना पुलिस ने राहगीरों की मदद से कारों को सड़क से हटाते हुए यातायात सुचारू करवाया। करीब एक घंटे बाद जाम खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली।

Check Also

दर्जा राज्यमंत्री कुंदन लटवाल ने CM धामी से की मुलाकात, PRD जवानों, महिला मंगल दलों और क्षेत्र के विकास से जुड़ी मांगें उठाईं

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड राज्य युवा कल्याण सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) कुंदन लटवाल ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *