Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान का आगाज, शिविरों में ग्रामीणों ने उठाया विभिन्न योजनाओं का लाभ

भैसियाछाना के सल्ला भाटकोट में आयोजित हुआ बहुउद्देशीय शिविर

 

अल्मोड़ा। जन-जन की सरकार जन जन के द्वार अभियान के तहत जिले की सभी न्याय पंचायतों में कार्यक्रम शुरू हो गए है। इसी क्रम में बुधवार को सभी 11 विकासखंडों की 13 न्याय पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए।विकासखंड भैंसियाछाना के सल्ला भाटकोट में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया।

 

राइंका भल्यूटा में आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीओ रामजी शरण शर्मा ने की। अपने संबोधन में सीडीओ ने कहा कि शिविर का उद्देश्य सरकारी योजनाओं को ग्रामीण क्षेत्रों तक सीधे पहुंचाना और मौके पर लोगों की समस्याओं का समाधान करना है। प्रत्येक न्याय पंचायत में रोस्टर के अनुसार शिविर का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है।

सीडीओ ने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँचाने के निर्देश दिए गए। शिविर स्थल पर सीडीओ ने विद्यालय का भी निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों से बातचीत की।

 

शिविर में कृषि, उद्यान पशुपालन, समाज कल्याण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, राजस्व, वन विभाग, बिजली विभाग समेत कई विभागों के स्टाल लगाए गए। जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई। तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ पहुंचाया गया।

 

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका समाधान किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा पात्र लाभार्थियों को एक व्हीलचेयर एवं दो छड़ियाँ वितरित की गईं। इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा दो वृद्धावस्था पेंशन तथा एक दिव्यांग पेंशन के नए आवेदन भी प्राप्त किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 33 लोगों को चिकित्सीय परामर्श प्रदान करते हुए आवश्यक दवाइयाँ वितरित की गईं। आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग द्वारा 44 लोगों को परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया। डेरी विकास विभाग द्वारा 56 लोगों को पशुपालन से संबंधित परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यक दवाइयों का वितरण किया गया। खाद्य विभाग द्वारा एक यूनिट का निरस्तीकरण किया गया तथा तीन नए यूनिट जोड़ने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग द्वारा 15 भूमि प्रमाणपत्र निर्गत किए गए, साथ ही एक नाम संशोधन का कार्य भी संपादित किया गया।

 

शिविर में ग्रामीणों ने जंगली जानवरों के आतंक से निजात दिलाए जाने, खस्ता हाल हो चुकी कुंज किमौला शेराघाट मोटर मार्ग का सुधारीकरण किए जाने, तल्ला सेराघाट क्षेत्र में ग्रामीणों की सुविधा के लिए बैंक खोले जाने, बीपीएल राशन कार्ड बनवाए जाने समेत विभिन्न मांगों को शिविर में उठाया।

 

इस मौके पर डीएफओ सिविल सोयम वन प्रभाग प्रदीप धौलाखंडी, सीओ गोपाल दत्त जोशी, बीडीओ ललित महावर, भाजपा नेता मंगल रावत समेत कई जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

 

Check Also

चन्दन बने BJP युवा मोर्चा के जिला महामंत्री, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

  अल्मोड़ा: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज भाकुनी में प्रदेश अध्यक्ष विपुल मंडोली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *