Breaking News
Oplus_131072

Almora:: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भिड़े BJP नेता, वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, जानिए विवाद की वजह

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम में भाजपा नेता आमने-सामने आ गए। दोनों में तीखी तकरार हुई। प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने किसी तरह दोनों को समझाकर मामला शांत कराया। बीजेपी नेताओं के बीच विवाद का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। राजनीतिक गलियारों में इसकी खूूब चर्चा है कि द्वाराहाट विधानसभा में भाजपा दो धड़ों में बंटी है।

 

सोमवार को ‘जन जन की सरकार, जन जन के द्वार’ कार्यक्रम के तहत ताड़ीखेत ब्लॉक के श्रद्धानंद मैदान में लगे बहुद्देश्यीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सीधा मंच पर आने के बजाय पहले करीब 43 विभागीय स्टाल का निरीक्षण करने लगे। उधर मंच पर पार्टी पदाधिकारियों का पहुंचना और संचालन भी शुरू हो गया।

 

विवाद मंच पर बैठने वालों की सूची में द्वाराहाट से पूर्व विधायक महेश नेगी का नाम शामिल न करने पर उपजा था। पार्टी सूत्रों के अनुसार सीएम धामी की जनसभा के मद्देनजर मंच पर बैठने वालों की सूची में पहले 25 नाम शामिल किए गए थे। इनमें सहमति न बनने पर कुछ के नाम हटाए गए।

 

इसी बीच पूर्व विधायक महेश नेगी मंच पर पहुंचे। वह द्वाराहाट विस क्षेत्र से ही विधायक का चुनाव लड़ चुके वर्तमान विभाग प्रभारी अनिल शाही से टकरा गए। उन्होंने मंच पर बैठने वालों की सूची में नाम शामिल न होने पर कड़ा एतराज जताते हुए शाही से कारण पूछा। यह भी कहा कि उनका नाम किसने कटवाया।

 

इसी बात पर दोनों में तीखी तकरार हो गई। माहौल गरमाता देख प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। सीडीओ रामजी शरण, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात व पुलिस अफसर ने दोनों को अलग किया, समझाया और शांत कराया।

 

इसी बीच एक समर्थक मंच पर बैठने वालों की सूची से नाम काटने का विरोध करने पहुंच गया। उसे तत्काल मंच से दूर कर जैसे तैसे मामला शांत कराया गया। हालांकि, बाद में सीएम के मंच पर पहुंचने के बाद पूर्व विधायक महेश नेगी व विभाग प्रभारी एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल शाही मंच के एक कोने में गलतफहमी दूर करते दिखे।

 

Check Also

हिंदू सेवा समिति की बैठक, नव संवत्सर कार्यक्रम की रूपरेखा तय, यात्रा को भव्य बनाने की तैयारी

अल्मोड़ा: नव संवत्सर के आयोजन को लेकर रविवार को हिंदू सेवा समिति द्वारा बैठक आहूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *