Breaking News

डायट में बालिका पंचायत का समापन, विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेटियों ने दिखाई प्रतिभा, ये रहे विजेता

 

अल्मोड़ा। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित दो दिवसीय बालिका पंचायत का मंगलवार को समापन हो गया है। समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शिक्षा अधिकारी धौलादेवी दीक्षा बेलवाल द्वारा प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

बालिका पंचायत की समन्वयक डॉ. दीपा जलाल के द्वारा प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गएं। जिसमें लोकगीत में स्याल्दे विकासखंड, भिकियासैंण व हवालबाग एवं लोक नृत्य नाटिका में स्याल्दे, लमगड़ा व हवालबाग ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान हासिल किया। वाद्य यंत्र में हवालबाग के राहुल और आयुष ने प्रथम स्थान, भैसियाछाना ने द्वितीय व लमगड़ा ने तीसरा स्थान पाया।

 

ऐपण प्रतियोगिता में लमगड़ा की भावना ने प्रथम, हवालबाग की योगिता ने द्वितीय स्थान तथा भैसियाछाना की दीपाली ने तृतीय, मेहंदी प्रतियोगिता में भिकियासैंण की वर्षा ने प्रथम, लमगड़ा की कल्पना ने द्वितीय तथा स्याल्दे की अमिफा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फायरलैस कुकिंग में लमगड़ा की क्रिस्टीना ने प्रथम, भिकियासैंण की तनु ने द्वितीय तथा भैंसियाछाना और हवालबाग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद विवाद प्रतियोगिता में भिकियासैंण की खुशी ने प्रथम स्थान हवालबाग की सौम्या ने द्वितीय स्थान तथा लमगड़ा की करीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. विद्या कर्नाटक ने किया। इस मौके पर डायट से डॉ. पीसी पंत, डॉ. बी.पांडे, एस भंडारी, किरन भाकुनी, मनीषा भट्ट, ज्योति पांडे, सरिता कुलियाल, डॉ. सतीश भट्ट तथा अन्य मार्गदर्शक शिक्षक मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा में लोकतंत्र की रक्षा के लिए छात्रों-युवाओं का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे और SIR रद्द करने की मांग

अल्मोड़ा: लोकतंत्र, नागरिकों के मताधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर बुधवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *