Breaking News
Oplus_131072

Big breaking:: अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, कई लोगों की मौत

 

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत होने की सूचना है। जबकि कई यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

हादसा भतरौजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है। हादसा सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच हुआ है। जानकारी के मुताबिक द्वाराहाट से रामनगर जा रही बस सीनार-विनायक रोड में सिलापानी में दुर्घनाग्रस्त हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके के लिए रवाना हो गईं हैं

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में 6 से 7 लोगों की मौत बताई जा रही है। बस में कितने यात्री सवार थे फिलहाल इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

हादसे से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इंडिया भारत न्यूज़ के साथ बने रहे। घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त होते ही उसे आप तक पहुंचाया जाएगा।

 

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *