Breaking News

बिग ब्रेकिंग:: कुमाऊं में बड़ा सड़क हादसा, छात्रों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में गिरा, पढ़ें पूरी खबर

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे है।। नैनीताल जिले में भीमताल-हल्द्वानी रोड पर रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। छात्रों से भरा टेंपो ट्रैवलर खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि ट्रैवलर में तकरीबन दो दर्जन बच्चे सवार थे।

 

जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद से 24 से 25 बच्चों का ग्रुप टेंपो ट्रैवलर से भीमताल घूमने आया था। जो घूमने के बाद वापस गाजियाबाद की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भीमताल-हल्द्वानी रोड पर बोहराकून के पास टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ट्रैवलर खाई में गिरता देख स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना भीमताल पुलिस को दी।

 

पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भीमताल भेजा। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है। इनमें 3-4 बच्चों को ज्यादा चोटें आई है। फिलहाल, घायलों की जानकारी पुलिस जुटा रही है। वहीं, सड़क संकरी होने के चलते हादसा होने का अंदेशा लगाया जा रहा है।

 

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *