Breaking News

अल्मोड़ा में सड़क हादसा, तीन सौ मीटर नीचे खाई में गिरी कार, चालक की मौत

 

अल्मोड़ा। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। भतरौजखान थाना क्षेत्र के अंतर्गत जिहाड़ तराड़ी के बीच एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में चालक की मौत हो गई है।

 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, वाहन संख्या UK20TA8080 अर्टिगा दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क से लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई है। सूचना पर तत्काल थाना भतरौजखान पुलिस टीम व फायर स्टेशन रानीखेत, SDRF टीमें तत्काल घटनास्थल को रवाना हुई। हादसे में चालक कुबेर सिंह उम्र-40 वर्ष पुत्र भूपाल सिंह निवासी कमेटपानी बासोट की मौत हो गई है।

 

थाना भतरौजखान पुलिस टीम द्वारा स्थानीय लोगों के साथ मिलकर दुर्घटना में चालक के शव को रेस्क्यू कर सड़क पर लाया गया। रेस्क्यू टीमों द्वारा एहतियातन आस-पास सर्च अभियान चलाया गया। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार वाहन में चालक ही सवार था। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *