Breaking News
Oplus_131072

DODA ACCIDENT: सेना का वाहन खाई में गिरा, 10 जवान शहीद, कई जवान घायल

इंडिया भारत न्यूज डेस्क (आईबीएन): जम्मू कश्मीर में डोडा के खन्नीटॉप इलाके में जवानों से भरा वाहन खाई में गिर गया. इस हादसे में 10 जवानों की जान चली गई है। वाहन में कुल 17 जवान सवार बताए का रहे है। सेना और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

 

सेना का ये कैस्पर डोडा में भद्रवाह चंबा रोड से जा रहा था। कैस्पर करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर खाई में गिर गया। जवानों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है और रेस्क्यू टीम अपना काम तेजी से कर रही है। घायलों को दुर्घटनास्थल से निकालकर पास के मेडिकल कैंप ले जाया गया है। वहीं, 3 सैनिकों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें उधमपुर के सेना अस्पताल रेफर किया गया है।

 

जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने X पर एक पोस्ट में कहा, “डोडा में एक दुर्भाग्यपूर्ण सड़क दुर्घटना में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से बहुत दुख हुआ। हम अपने बहादुर सैनिकों की उत्कृष्ट सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

 

उन्होंने आगे कहा, “इस गहरे दुख की घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है। 10 घायल सैनिकों को हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया है।” उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने सीनियर अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घायलों को बेहतरीन इलाज मिले। सभी घायल जवानों को बेहतर इलाजद के लिए एयरलिफ्ट किया गया है।

 

 

Check Also

उत्तराखंड की राजनीति में बढ़ा युवा चेहरे का कद, कुंदन लटवाल बने दर्जाधारी राज्यमंत्री, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

अल्मोड़ा: प्रदेश की धामी सरकार ने संगठन में लंबे समय से सक्रिय और ऊर्जावान युवा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *