Breaking News
Oplus_131072

सेवानिवृत्त शिक्षक व वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी का निधन, शोक की लहर

 

अल्मोड़ा: सेवानिवृत्त शिक्षक एवं वरिष्ठ रंगकर्मी जगदीश चंद्र जोशी का निधन हो गया है। उनके निधन पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष व सेवानिवृत्त शिक्षक प्रकाश चंद्र जोशी व अन्य कई शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रकाश चंद्र जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्व. जगदीश चंद्र जोशी ने अपने शिक्षण जीवन की शुरुआत राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा से की थी। इसके बाद उन्होंने रैमजे इंटर कॉलेज में अपनी सेवाएं प्रदान कीं, जहाँ वें अर्थशास्त्र प्रवक्ता के रूप में कार्यरत रहे।

स्व. जगदीश चंद्र जोशी को अल्मोड़ा की रामलीलाओं में एक कुशल मेकअप विशेषज्ञ के रूप में विशेष पहचान प्राप्त थी। संस्कृति एवं रंगमंच के क्षेत्र में उनका योगदान अत्यंत उल्लेखनीय रहा। प्रसिद्ध लोकगायक स्व. मोहन उप्रेती तथा तत्कालीन लोक कलाकार संघ से भी उनका गहरा जुड़ाव रहा। उनका निवास रानीधारा क्षेत्र में है। वरिष्ठ अधिवक्ता स्व. चंद्रशेखर जोशी उनके बड़े भाई थे, जबकि पूर्व जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा दीपक जोशी उनके छोटे भाई हैं।

 

जोशी ने बताया कि जगदीश चंद्र जोशी अत्यंत विनम्र एवं विनोदी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनका निधन न केवल शिक्षा और संस्कृति जगत, बल्कि सम्पूर्ण अल्मोड़ा नगर के लिए एक अपूर्णीय क्षति है।

Check Also

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के स्पेशल मॉनिटर विद्या कुमार भूषण का दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरा, वनाग्नि से निपटने की तैयारी परखी

-फायर फाइटर्स और महिला समूहों से किया सीधा संवाद   ​अल्मोड़ा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *