Breaking News
Oplus_131072

वन पंचायत का बड़ा फैसला, जंगल में आग लगाते हुए पकड़े जाने पर होगी कानूनी कार्रवाई, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: वन पंचायत कोट्यूड़ा की आम बैठक सरपंच महेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वनाग्नि के कारण एवं नियंत्रण के तरीकों पर चर्चा की गई। साथ ही जंगली जानवरों से जान माल की सुरक्षा पर विमर्श किया गया।

 

बैठक में ग्रामीणों से वनाग्नि नियंत्रण में सहयोग की अपील की गई। तय किया गया कि जंगल में आग लगाते हुए पकड़े जाने पर ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध वन पंचायत द्वारा कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

बैठक में सिजनल फायरवाचरों की नियुक्ति में वन पंचायत को विश्वास में लेने का आग्रह वन विभाग से किया गया। साथ ही बंदरों को पकड़ने तथा तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने हेतु गांव में पिजड़ा लगाने की मांग की गई।

 

वन दारोगा हरेंद्र सिंह सतवाल ने वनाग्नि नियंत्रण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष के न्यूनीकरण हेतु वन विभाग द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। लोक प्रबंध विकास संस्था के अशोक भोज द्वारा वन पंचायत नियमावली में 2024 में किए गए संशोधन की जानकारी दी गयी।

 

बैठक में ग्राम प्रधान अंजू देवी, हर सिंह बिष्ट, मनोज कुमार, तारा देवी, नेमा देवी, कुंदन सिंह, संसाधन पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, पूजा बिष्ट, लता रोतेला, आनंद सिंह बिष्ट, वन वीट अधिकारी रोशन लाल, कंचन कुमार भोला आदि मौजूद रहे।

Check Also

अल्मोड़ा: कमला खत्री ने 97.91 परसेंटाइल के साथ उत्तीर्ण की नेट परीक्षा

अल्मोड़ा: नगर के नृसिंहबाड़ी निवासी कमला खत्री ने संस्कृत विषय में नेट परीक्षा 2026 उत्तीर्ण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *