Breaking News

उत्तराखंड में दिल दहलाने वाली घटना, नाक-उंगलियां काटीं, चेहरा पत्थर से कुचला… छात्रा की निर्मम हत्या

 

देहरादून: उत्तराखंड में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 12 वीं की छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। कातिल ने क्रूरता की हदें पार करते हुए छात्रा के चेहरे और शरीर को धारदार हथियार से कई जगह से काटा है। पुलिस को छात्रा की नाक और उंगलियां भी कटी हुई मिली हैं। इस सनसनीखेज हत्याकांड से हड़कंप मचा हुआ है।

 

घटना देहरादून के विकासनगर की है। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया की 12 वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ढालीपुर की रहने वाली थी। अपने चचेरे भाई के साथ बुधवार शाम वो दवा लेने के लिए बाइक पर निकली थी। रात 9 बजे तक जब वो घर वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। सुबह तक तलाशने पर भी न तो छात्रा का कोई पता चला और न ही उसका चचेरा भाई मिला।

 

ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे छात्रा का क्षत-विक्षत शव मिला। पुलिस को तत्काल इसकी सूचना दी गई। पुलिस को घटनास्थल पर एक धारदार हथियार मिला है। आशंका है कि उसी से छात्रा की हत्या की गई है। हत्यारे ने बड़ी ही क्रूरता से हत्याकांड को अंजाम दिया है। जिसने भी ये देखा और सुना, उसके रौंगटे खड़े हो गए।

इस मामले में मृतका के पिता ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, हंसिया (दरांती) को बरामद कर लिया गया है। घटना में फरार अभियुक्त की तलाश के लिए अलग-अलग टीमों का गठन कर दिया गया है।

 

एसएसपी अजय सिंह खुद घटनास्थल ढालीपुर शक्ति नहर के किनारे पहुंचे। मीडिया से बातचीत के दौरान एसएसपी ने कहा, एक बालिका की डेड बॉडी की सूचना रात 12 बजे मिली थी। उनके गांव से करीब 300-400 मीटर दूर शव मिला। घटनास्थल पर एक मोटरसाइकिल भी मिली। पता चला कि अपने गांव के किसी रिश्तेदार के साथ छात्रा गई थी। मोटरसाइकिल किसी से मांगी गई थी। अभी आरोपी ट्रेस आउट नहीं हुआ है। घटना के पीछे क्या बात रही होगी, इसकी जांच की जा रही है। घरवाले भी ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं। घटनास्थल पर एक हंसिया (दरांती) मिली है।

 

एसएसपी ने आगे कहा, जानकारी मिली की आरोपी लड़के द्वारा दो-तीन दिन पहले वो हंसिया लिया गया था। हंसिया से वार किए गए हैं। वारदात क्यों की गई होगी, इसकी जांच की जा रही है। गांव में हर जगह सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं तो जांच में समय लग रहा है। पास में नहर भी है तो इसलिए एसडीआरएफ को भी मौके पर बुलाया गया।

 

 

 

 

Check Also

bjp logo

उत्तराखंड में 14 और नेताओं को दिए गए दायित्व, गढ़वाल से 8 और कुमाऊं से 6 नेताओं को सरकार ने सौंपी जिम्मेदारी

  देहरादून: मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दायित्वों का वितरण शुरू …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *