Breaking News
Oplus_131072

अल्मोड़ा से किशोरी का अपहरण कर गुरुग्राम ले गया खुशदिल, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज, आरोपित गिरफ्तार

 

अल्मोड़ा: जिले में एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से नाबालिग को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

 

मामला द्वाराहाट क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 27 जनवरी को एक किशोरी अचानक घर से गायब हो गयी। परिजनों द्वारा राजस्व चौकी में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। 29 जनवरी को मामला थाना पुलिस को हस्तांतरित किया गया। मामला किशोरी से जुड़ा था, लिहाजा एसएसपी देवेंद्र पींचा ने पुलिस की चार टीम गठित कर नाबालिग की बरामदगी व उसका अपहरण करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

 

एएसपी हरबंस सिंह व सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम व एसओजी द्वारा आरोपित की धरपकड़ तेज की गई। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। एसओ विनोद जोशी के अनुसार सर्विलांस की मदद से दिल्ली, गुरुग्राम, माधोपुर (बिहार) के विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया।

 

इस अवधि में पुलिस टीम को करीब 2,600 किमी की दौड़ना पड़ा। आखिर में 31 जनवरी को किशोरी को आरोपित खुशदिल (उम्र 20 वर्ष) पुत्र मो. मुस्ताक निवासी माधोपुर, थाना छातापुर, जिला सुपौल (बिहार) के कब्जे से गुरुग्राम से बरामद किया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर किशोरी को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

 

पुलिस द्वारा पीड़िता के बयानों के आधार पर मामले में धारा 137(2), 64 BNS व 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की है।

 

Check Also

Almora: ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्याल्दे-बिखौती मेले का रंगारंग आगाज

द्वाराहाट (अल्मोड़ा): पाली-पछाऊं के ऐतिहासिक एवं पौराणिक स्याल्दे-बिखौती मेले का सोमवार को विभाण्डेश्वर मंदिर में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *