Breaking News

दन्या में आयोजित हुई उत्तराखंड क्रांति दल युवा प्रकोष्ठ की बैठक, कई युवाओं को सौंपी जिम्मेदारी

 

अल्मोड़ा: 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल सक्रिय हो गया है। जागेश्वर विधानसभा के दन्या में यूकेडी युवा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।

केंद्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ नरेंद्र व जिला अध्यक्ष रघुवर भाकुनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 

इस बैठक में रवि नेगी को जिला महामंत्री, केदार बिष्ट को जिला मंत्री, पूरन सिंह नेगी को ब्लॉक अध्यक्ष धौलादेवी, कमल गैड़ा को ब्लॉक उपाध्यक्ष धौलादेवी, अभिषेक बनौला को ब्लॉक कोषाध्यक्ष धौलादेवी की जिम्मेदारी दी गयी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

 

इस दौरान रवि नेगी ने कहा कि क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर पहाड़ी समाज की समस्याओं के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। और लोगों को उक्रांद से जोड़ने का काम भी किया जाएगा।

Check Also

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में विद्यार्थियों ने दिखाई वैज्ञानिक प्रतिभा, कामाक्षी ने पाया पहला स्थान

  अल्मोड़ा: राजकीय इंटर कॉलेज मनान में विकासखंड ताकुला की द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *