अल्मोड़ा: भैसियाछाना विकासखंड के सेराघाट में आयोजित BPL क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। फाइनल मुकाबला चैलेंजर-11 सेराघाट और गुवाहाटी-11 गणाई के बीच खेला गया। जिसमें गुवाहाटी-11 ने बाजी मारकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चैलेंजर-11 सेराघाट ने निर्धारित 20 ओवरों में पवन चम्म्याल के शानदार अर्धशतक की मदद से विपक्षी टीम के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा।
जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुवाहाटी-11 गणाई की टीम ने सधी हुई बल्लेबाजी की। मैच अंतिम ओवर तक खिंचा, लेकिन गुवाहाटी-11 ने 19.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 151 रन बनाकर जीत दर्ज की।
गुवाहाटी-11 के प्रियांशु को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन (34 रन और 3 विकेट) के लिए मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाने वाले शुभम को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से नवाजा गया। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टीम गुवाहाटी-11 को 51,000 नकद और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम चैलेंजर-11 को 21,000 नकद और ट्रॉफी प्रदान की गई।
मैच में निर्णायक (अंपायर) की भूमिका राजू पांडे और दिनेश पांडे ने निभाई, जबकि आशु ने तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी संभाली। योगेश डसीला और गणेश उलसाई ने अपनी कमेंट्री से दर्शकों को मैच का आंखों देखा हाल सुनाया।
इस अवसर पर कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सुप्याल, बीडीओ ललित महावर, बसंत नेगी, गणेश उलसाई, सुंदर मेहता सहित कई खेल प्रेमी और ग्रामीण मौजूद रहे।
India Bharat News Latest Online Breaking News