Breaking News

विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई और भिकियासैण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का निधन

 

अल्मोड़ा: रानीखेत विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रमोद नैनवाल के छोटे भाई व भिकियासैंण ब्लॉक प्रमुख सतीश नैनवाल का दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान निधन हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सतीश नैनवाल कुछ समय से बीमार चल रहे थे। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के बाद उन्हें गंभीर अवस्था में एम्स दिल्ली में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों की विशेषज्ञ टीम द्वारा लगातार इलाज किया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद 10 फरवरी की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

 

उनका पार्थिव शरीर आज देर रात तक उनके निवास स्थान भतरोजखान पहुंचेगा। कल 11 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार बेतालघाट में होगा।

 

सतीश नैनवाल के निधन की सूचना मिलते ही भिकियासैंण, रानीखेत सहित पूरे अल्मोड़ा जिले में शोक का माहौल बन गया। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों, स्थानीय नागरिकों ने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।

Check Also

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

  अल्मोड़ा: राजकीय महाविद्यालय शीतलाखेत में राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *