Breaking News
news logo
news logo

12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल, CITU जिला सचिव आरपी जोशी ने की हड़ताल को सफल बनाने की अपील

 

अल्मोड़ा: सेंटर ऑफ़ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू ) के जिला सचिव आरपी जोशी ने कहा कि 12 फरवरी यानी कल गुरुवार को होने जा रही देशव्यापी हड़ताल में सभी ट्रेड यूनियन/फेडरेशन से जुड़े लोग भागीदारी करेंगे। अल्मोड़ा में स्थानीय गांधी पार्क में सुबह सभा का आयोजन किया जाएगा। साथ ही केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एक प्रदर्शन किया जाएगा।

 

प्रेस को जारी बयान में जोशी ने कहा कि पहले यह हड़ताल केवल चार श्रम संहिताओं को समाप्त करने के लिए की जा रही थी। लेकिन वर्तमान में देश में बदले परिदृश्य के चलते इस हड़ताल में देश के कर्मचारी छात्र नौजवान महिला संगठन एवं किसान सभी लोग भागीदारी करेंगे। कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका के सामने नत मस्तक होते हुए देश की संप्रभुता को गिरवी रखने का जो काम किया जा रहा है, उसका सीधा असर देश के मजदूर किसान एवं छोटे और मझोली व्यवसायो पर पड़ेगा।

 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा अमेरिका से की गई डील, जिसमें अमेरिका को 0% टैरिफ पर निर्यात में जो छूट दी गई है वह सरासर गलत है। जोशी ने जिले के समस्त छात्रों, नौजवानों एवं सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से हड़ताल को सफल बनाने के लिए अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

Check Also

पर्यटन सीजन सिर पर और काम अधूरा! डीएम ने क्वारब में डेंजर जोन और बाईपास का किया निरीक्षण, पढ़ें पूरी खबर

अल्मोड़ा: जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बुधवार को पर्यटन सीजन की आहट के बीच अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *