Breaking News

वन पंचायत खाकरी में पौधारोपण क्षेत्र से तारबाड़ के एंगल चोरी, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

 

​अल्मोड़ा: भैसियाछाना विकासखंड के अंतर्गत वन पंचायत खाकरी में पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को अराजक तत्वों ने बड़ा झटका दिया है। कैम्पा योजना के तहत वर्ष 2026 के लिए प्रस्तावित पौधारोपण क्षेत्र की सुरक्षा हेतु लगाए गए तारबाड़ के लोहे के दर्जनों एंगल चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में वन विभाग द्वारा धौलछीना थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी गई है।

 

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन पंचायत खाकरी के 9.50 हेक्टेयर रोपण क्षेत्र में वर्ष 2026 की कैम्पा योजना के अंतर्गत अग्रिम मृदा कार्य किया जा रहा है। क्षेत्र की सुरक्षा और जानवरों से बचाव के लिए विभाग द्वारा कंक्रीट से फिक्स किए गए लोहे के एंगल और तारबाड़ लगाए गए थे।

 

बताया जा रहा है कि अराजक तत्वों द्वारा इस क्षेत्र से लगभग 20 से 25 लोहे के एंगल उखाड़कर चोरी कर लिए गए हैं।​ वन विभाग की ओर से वन आरक्षी लक्ष्मण राम ने धौलछीना थाने में चोरी की तहरीर दर्ज कराई है। एक ओर जहां विभाग जैव विविधता और वनाग्नि रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चला रहा है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की चोरी की घटनाएं सरकारी कार्यों में बाधा डाल रही हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Check Also

बड़ी खबर: उत्तराखंड पुलिस की वर्दी में जंतर-मंतर पहुंचे व्यक्ति का वीडियो वायरल, पुलिस मुख्यालय ने शुरू की जांच

नई दिल्ली: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे एक धरना-प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *