Breaking News

बिनसर सेंचुरी में महिला की मौत, ग्रामीणों ने बताया गुलदार का हमला, वन विभाग ने किया इंकार

अल्मोड़ा/बागेश्वर:  काफलीगैर थाना क्षेत्र व बिनसर सेंचुरी के अंतर्गत जंगल में घास काटने गई एक महिला की मौत हो गई। ग्रामीण इसे गुलदार के हमले से हुई मौत बता रहें हैं, लेकिन वन विभाग द्वारा मृत्यु का प्राथमिक कारण फिसलकर खाई में गिरने से होना बताया जा रहा है।

ग्राम प्रधान घनश्याम सिंह राणा ने बताया कि मंगलवार शाम तारा देवी,  बिमला देवी और अन्य महिलाएं घास काटने जंगल गए थे। वापस लौटते समय घात लगाए गुलदार ने तारा देवी  (42) पर हमला कर दिया है। हमले के बाद महिला तारा देवी गहरी खाई में जा गिरी।

 

बिमला देवी के हल्ला करने के बाद गुलदार वहां से भाग गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को शव को बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया है।

 

एसडीओ तनुजा परिहार ने कहा कि गुलदार के हमले की आधिकारिक पुष्टि नहीं है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारणों का पता चल पाएगा।

Check Also

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि रौतेला के पिता के निधन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

अल्मोड़ा: भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि रौतेला के पिता एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *