Breaking News

धूमधाम से मनाया गया पीएम श्री अटल उत्कृष्ट GIC नौगांव रीठागाड़ का द्वितीय वार्षिकोत्सव, विधायक मनोज तिवारी ने की कई घोषणाएं

 

​अल्मोड़ा: पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज नौगांव रीठागाड़ का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां देकर उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मनोज तिवारी ने शिरकत की।

 

​कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मनोज तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक पेश करते हुए कुमाऊंनी और गढ़वाली लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं।

इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने देश के विभिन्न राज्यों के लोक नृत्यों का प्रदर्शन कर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” का संदेश दिया। इस दौरान वर्ष भर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

 

​विधायक ने की कई घोषणाएं

​सभी को वार्षिकोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए विधायक मनोज तिवारी ने विद्यालय के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। जिसमे ​विद्यालय परिसर में पेयजल टैंक का निर्माण,​सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए एक भव्य मंच का निर्माण, ​मुख्य सड़क पर विद्यालय का भव्य प्रवेश द्वार, ​विद्यालय परिसर की चाहरदीवारी का निर्माण, अपनी ओर से 50 बच्चों को ट्रैकसूट देने की घोषणा की।

​कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल के मंडलीय मंत्री भारतेंदु जोशी मौजूद रहे।

समारोह में राजकीय शिक्षक संघ कुमाऊं मंडल के अध्यक्ष रविशंकर गुसाईं, जिलाध्यक्ष भुवन चिलवाल, प्रधानाचार्या दीपिका पंत, क्रीड़ा समन्वयक नवीन वर्मा , एसएमसी अध्यक्ष भावना देवी, पीटीए अध्यक्ष जगत नेगी, पंकज पांडे, नंदन सिंह, महेंद्र सिंह, चंदन सिंह मेहरा, कृष्णा रावल, ललित मेहरा और पंकज नेगी सहित कई अभिभावक व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Check Also

जीआईसी लोधिया में बड़ा हादसा टला, भरभराकर गिरा जर्जर छत का प्लास्टर, बाल-बाल बचे शिक्षक

-घटना के बाद छात्रों और शिक्षकों में डर का माहौल -अभिभावकों ने प्रशासन से कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *