Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

Uttarakhand: चाचा पर भतीजी से दुष्कर्म करने का आरोप, पीड़िता शिकायत करने खुद पहुंची चौकी, जानिए पूरा मामला

 

इंडिया भारत न्यूज़ डेस्क: उत्तराखंड में एक नाबालिग से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 14 वर्षीय किशोरी ने गांव के ही एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। जो कि रिश्ते में उसका चाचा बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार के लिया है।

 

मामला टिहरी जनपद के थाना घनसाली क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक पीड़िता देर शाम टॉर्च चार्ज करने अपने गांव के चाचा के घर गई थी। चाचा ने मौके का फायदा उठाते हुए उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म किया। जिसके बाद गत दिवस पीड़िता खुद थाना चौकी लाटा चमियाला पहुंची, जहां उसकी शिकायत दर्ज की गई। जिसके बाद अस्पताल में उसका मेडिकल कराया गया।

थानाध्यक्ष अजय कुमार जाटव ने बताया कि कहा, पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ धारा 65(1) बीएनएस और 3/4 POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करा लिए गए है। मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

Check Also

अल्मोड़ा में 22 फरवरी को होगा हिंदू सम्मेलन, जानिए क्या है वजह

  अल्मोड़ा: मां नंदा हिंदू समिति के तत्वावधान में नगर के सिमकनी मैदान में 22 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *