Breaking News

आपसी संघर्ष में टस्कर की मौत, पढ़ें पूरी खबर

डेस्क। राजाजी टाइगर रिजर्व की मोतीचूर रेंज के सत्यनारायण सेक्शन में 2 हाथियों के बीच हुए संघर्ष में एक नर हाथी की मौत हो गई। हाथी की उम्र करीब 55 वर्ष बताई जा रही है, गश्ती वनकर्मियों ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी।

मौके पर पहुंचे वन्यजीव प्रतिपालक एलपी टम्टा ने सहित अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यहां हाथियों के पैरों के निशान और काफी मात्रा में खून के निशान मिले। हाथी के शरीर के अन्य हिस्सों पर गहरे जख्म के निशान भी मिले हैं। ऐसा अनुमान है कि संघर्ष में दूसरा हाथी भी घायल हुआ होगा, जिसकी तलाश में वनकर्मियों की टीम को लगाया गया है।

पार्क अधिकारियों की मौजूदगी में चिकित्सको की टीम मृत हाथी के शव का पोस्टमार्टम कर रही है। जिसके बाद शव को पार्क क्षेत्र में ही दफना दिया जाएगा।

Check Also

अल्मोड़ा अर्बन बैंक की 71 वीं शाखा का रुद्रप्रयाग में शुभारंभ, उद्धाटन के पहले दिन 100 से अधिक खाते खोले गए

-नई शाखा में सीबीएस, आरटीजीएस, एनईएफटी, आईएमपीएस और मोबाइल बैंकिंग जैसी सुविधाएं रहेंगी उपलब्ध   …