Breaking News

Almora: भतरौजखान पहुंचे CM धामी, स्व. सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में हुए शामिल

 

अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भतरौजखान पहुंचकर रानीखेत विधायक प्रमोद नैनवाल के भाई तथा ब्लॉक प्रमुख, भिकियासैंण स्व. सतीश नैनवाल के पीपलपानी संस्कार में सम्मिलित होकर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

 

मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि स्व. सतीश नैनवाल सामाजिक सरोकारों से जुड़े एक सक्रिय जनप्रतिनिधि थे, जिन्होंने क्षेत्र के विकास और जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके असामयिक निधन से क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए आश्वस्त किया कि राज्य सरकार शोक की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रामजीशरण शर्मा, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उप जिलाधिकारी याक्षी अरोड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

नितिन नबीन के स्वागत के बहाने कुंदन लटवाल ने बढ़ाई सक्रियता, 2027 के लिए अल्मोड़ा में हलचल तेज

अल्मोड़ा: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के उत्तराखंड दौरे के दौरान अल्मोड़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *