Breaking News

कांग्रेस ने फूंका केंद्र व राज्य सरकार का पुतला, कहा- क्वारब में 60 से 70 करोड़ खर्च लेकिन स्थिति जस की तस, केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा के इस्तीफे की मांग

 

अल्मोड़ा: पहाड़ की लाइफलाइन अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में क्वारब डेंजर जोन की समस्या का स्थाई समाधान नहीं होने पर कांग्रेस ने मंगलवार को केंद्र व राज्य सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसनजों ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार के साथ ही केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

 

कांग्रेस ने कहा कि क्वारब डेंजर जोन में 200 मीटर ​के हिस्से के सुधारीकरण व वैकल्पिक मार्ग में इन दो वर्षों में 60 से 70 करोड़ रु खर्च कर दिया गया है। बावजूद इसके सड़क की हालत और भी खतरनाक हो गई है। पूर्व में केंद्रीय राज्य मंत्री द्वारा वैकल्पिक मार्ग निर्माण की बात की गई। वह मार्ग भी पूरा स्लाइडिंग जोन होने के कारण सड़क बीच से फट चुकी है। दोनों में से एक भी मार्ग भविष्य के सुरक्षित नहीं है।

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र व राज्य सरकार की उदासीनता एवं भ्रष्टाचार के चलते डेंजर जोन के पास सड़क के हालात बद से बदतर हो चुकी है। भाजपा सरकार व सांसद पहाड़ की जनता को भ्रमित कर रहे हैं। जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।

 

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में मंत्री होने के बावजूद क्षेत्रीय सांसद क्वारब डेंजर जोन की समस्या का समाधान करने में पूरी तरह विफल साबित हुए है। उन्होंने केंद्रीय राज्य मंत्री व क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा से तत्काल अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की है। ​उन्होंने कहा कि क्वाराब मार्ग की मरम्मत एवं सुरक्षा संबंधी कार्य शीघ्र प्रारंभ नहीं किए गए तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

पुतला दहन कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष ताराचंद जोशी, जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस राधा बिष्ट, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी, दीप सिंह डांगी, मोहम्मद दानिश खान, तारा तिवारी, गोविंद सिंह मेहरा, सुशील शाह, नगर महामंत्री वैभव पांडे, हेमंत तिवारी, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार, अशोक गोस्वामी, नारायण दत्त पांडे, शहाबुद्दीन, कमलेश तिवारी, परितोष जोशी, शहजाद कश्मीरी, अमरजीत सिंह भकुनी, आनंद सिंह बिष्ट, पीडी भट्ट, देवेंद्र चौहान, रॉबिन भंडारी, प्रताप सिंह सत्याल, जसवंत कुमार शाहिद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग ने घी, पनीर समेत 7 नमूने जांच को भेजे, टीम ने कई प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

  अल्मोड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान जारी है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *