Breaking News

खाद्य सुरक्षा विभाग ने घी, पनीर समेत 7 नमूने जांच को भेजे, टीम ने कई प्रतिष्ठानों का किया औचक निरीक्षण

 

अल्मोड़ा: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम का खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण अभियान जारी है। टीम द्वारा मंगलवार को जिले के मासी, चौखुटिया एवं द्वाराहाट क्षेत्र स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

 

इस दौरान टीम द्वारा संदेह के आधार पर घी, पनीर, सॉस एवं नमकीन आदि खाद्य पदार्थों के कुल 7 नमूने संग्रहित किए गए। सभी नमूनों को जांच के लिए उत्तराखंड खाद्य एवं औषधि विश्लेषक संस्थान प्रेषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने कहा कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

 

होली पर्व के दृष्टिगत राज्य आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वें समस्त खाद्य पदार्थ केवल पक्के बिल, कैश मेमो के आधार पर ही क्रय-विक्रय करें। साथ ही प्रतिष्ठानों में स्वच्छता, खाद्य सुरक्षा मानकों, लाइसेंस, पंजीकरण प्रदर्शित करने, निर्धारित मानकों के अनुरूप भंडारण एवं निर्माण तिथि, अवधि समाप्ति तिथि का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए।

 

Check Also

Pc tiwari uppa

मजदूरों के अधिकारों पर दमन के खिलाफ कड़ा प्रतिरोध, उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने की कार्रवाई की निंदा

अल्मोड़ा: नोएडा, हरियाणा और उत्तराखंड में चल रहे मजदूर आंदोलनों पर पुलिसिया अत्याचार और कार्यकर्ताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *