Breaking News
Dushkarm
प्रतीकात्मक फोटो

हल्द्वानी में नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, अल्मोड़ा निवासी दो टैक्सी चालक गिरफ्तार

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस वारदात को कार में अंजाम दिया गया। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों टैक्सी चालक बताए जा रहे है। जो अल्मोड़ा जिले के रहने वाले है।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला 24 फरवरी देर शाम का है। काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी घर से समान लेने दुकान पर गई थी। आरोप है कि पास के रहने वाले मोहित (20) व प्रदीप (24) ने किशोरी को बहलाफुसला कार में बैठा लिया।

 

आरोपित किशोरी को कार में बैठाकर हैड़ाखान रोड पर ले गए। जहां जंगल किनारे दोनों ने कार में किशोरी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बाद दोनों युवक किशोरी को उसके घर पर छोड़ दिया।

अपने साथ हुई घटना की जानकारी किशोरी ने अपने मां को बताया इसके बाद किशोरी की मां ने दोनों युवकों के खिलाफ काठगोदाम थाना में मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया।

 

पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। जिसके बाद जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा कि दोनों आरोपी अल्मोड़ा जनपद के रहने वाले हैं। आरोप है कि दुष्कर्म से पहले आरोपियों ने किशोरी को जबरन शराब पिलाई जिसके बाद घटना को अंजाम दिया। दोनों आरोपी किशोरी के घर के पास किराए में रहते हैं।

Check Also

ग्रामीण प्रीमियर लीग: देवड़ा इलेवन ने जीता फाइनल मुकाबला, मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने की शिरकत

अल्मोड़ा: कसार वॉरियर्स द्वारा आयोजित ग्रामीण प्रीमियर लीग सीजन 1 का फाइनल मुकाबला डीनापानी मिनी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *