Breaking News
Oplus_131072

पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राइंका अल्मोड़ा में हुआ पूर्व छात्र सम्मेलन, एलुमनाई ने साझा किए अनुभव, दिखा उत्साह

 

अल्मोड़ा: पीएमश्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज अल्मोड़ा में पूर्व छात्र सम्मेलन (Alumni Meet) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के अनेक पूर्व छात्र एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा मधुर स्वागत गीत की प्रस्तुति से हुआ। जिसने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश बिष्ट ने सभी पूर्व छात्रों एवं अतिथियों को स्मृति चिह्न देकर उनका स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों, अनुशासन, नवाचारों एवं विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।

 

विद्यालय के पूर्व छात्र, शिक्षाविद व वर्तमान में अल्मोड़ा इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुशील जोशी ने विद्यालय के इतिहास की जानकारी दी। विद्यालय के पूर्व छात्र व वर्तमान में अल्मोड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मनोज तिवारी ने अपने विद्यालय के समय को याद किया व वर्तमान में विद्यालय की प्रगति पर, प्रधानाचार्य व समस्त शिक्षकों की अत्यंत सराहना की | पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने अपने समय के शिक्षकों को याद किया। पूर्व अपर निदेशक अम्बा दत्त बलौदी ने शिक्षकों के महत्व के बारे में बताया।

 

इस अवसर पर उपस्थित अन्य पूर्व छात्रों में अंजलि हॉस्पिटल के निदेशक डा० सुरेश पांडे, पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा० जी सी दुर्गापाल, राइंका स्यालीधार के प्रधानाचार्य उमेश चन्द्र पांडे, शिखर होटल के एमडी राजेश बिष्ट, राइंका अल्मोड़ा के पूर्व प्रधानाचार्य मदन सिंह मेर, राइंका खूंट के प्रधानाचार्य अरविन्द बिष्ट, राइंका हवालबाग के प्रधानाचार्य डा कपिल नयाल, राइंका रेंगल के प्रधानाचार्य डा दीप जोशी, मनमोहन चौधरी, अजीत कार्की, अनिल पांडे, ललित वर्मा, चारु चन्द्र पांडे, अल्मोड़ा बुक डीपो के स्वामी मनीष अग्रवाल, सावन टम्टा ने विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षकों द्वारा विद्यालय के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा भविष्य में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर डा० प्रेरणा गुरुरानी, दीपक पांडे, नंदा बल्लभ पांडे, आशुतोष साह, मदन भंडारी, तरुण जैड़ा, रमेश बिष्ट, जगदीश पांडे, हेमलता पन्त, ममता मेहता, रैना अधिकारी, डा श्रेया जोशी, ललित प्रकाश, डा० ललित मोहन, सैफाली चारुश्री, रीता जोशी, विजय प्रकाश, पीटीए अध्यक्ष उपेन्द्र अग्निहोत्री सहित समस्त शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा० गोविन्द सिंह रावत ने किया।

Check Also

Almora:: नाबालिग बच्चों को वाहन देने वाले पेरेंट्स हो जाए सावधान, पुलिस ने काटा 40 हजार का चालान, वाहन किया सीज

अल्मोड़ा: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती शुरू कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *