Breaking News

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा को लेकर भ्रामक खबर फैलाने पर सीओ से मिले भाजपाई, कार्रवाई की मांग, जानिए मामला

 

अल्मोड़ा: भाजपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और नैनीताल की आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा की रिश्तेदारी को लेकर भ्रामक खबर फैलाने का आरोप लगाया है। इस मामले में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ता सीओ से मिले। सीओ को शिकायती पत्र सौप मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

 

 

शिकायती पत्र में कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कुछ लोगों द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा और नैनीताल की आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा की रिश्तेदारी होना बताया जा रहा है। और इस संबंध में भ्रामक न्यूज़ प्रकाशित की गई है।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों के बीच कोई रिश्तेदारी नहीं है। वहीं, सीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि इस पर जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

 

इन दौरान भाजपा महामंत्री दर्शन रावत, अमित साह मोनू, चंदन बहुगुणा, कैलाश गुरुरानी, कृष्ण बहादुर सिंह, देवाशीष नेगी, अभिषेक जोशी, मोहित बिष्ट, दिनेश मठपालर, पंकज फर्त्याल आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

ओएसडी के घर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा दांव, कांग्रेस के दोनों पदों से इस्तीफे का ऐलान

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के पूर्व ओएसडी रहे चंदन सिंह जीना के घर पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *