Breaking News
Oplus_131072

रसोई गैस के बढ़ते दाम से सियासी उबाल, कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला, दी यह चेतावनी

 

अल्मोड़ा: रसोई गैस के लगातार बढ़ते दामों का कांग्रेस ने विरोध किया है। कांग्रेसजनों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को चौघानपाटा में केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता पर बढ़ते महंगाई के बोझ को लेकर कड़ा विरोध जताया।

 

जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण आज आम आदमी की रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है और इसका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ रहा है।

 

भोज ने कहा कि एक ओर जहां जनता महंगाई से त्रस्त है, वहीं केंद्र सरकार केवल बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने में लगी हुई है। कांग्रेस आम जनता के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी और यदि गैस के दामों में बढ़ोतरी वापस नहीं ली गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर और बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी।

 

यहां नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, संजू सिंह, विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पाण्डेय, आनंद सिंह बगड़वाल, तारा चंद्र साह, दीप डांगी, रमेश भाकुनी, गोपाल सिंह चौहान, मनोज जोशी, गोविन्द मेहरा, महिपाल राजपूत, श्याम सिंह चौहान, मुकेश कुमार, वैभव पाण्डेय, मनोज बिष्ट, दानिश खान, गोपाल भगत, कार्तिक साह, ऋषभ चौहान, देव सिंह चौहान, अशोक गोस्वामी, जया जोशी, प्रीति बिष्ट, तारा तिवारी, किरन आर्या सहित कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

सोमेश्वर में गरजे कांग्रेसी, पुतला फूंका

सोमेश्वर चौराहे में ब्लॉक अध्यक्ष राजू भट्ट की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस के दाम बढ़ाने का विरोध करते हुए केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई में नियत्रंण पाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। जिससे जनता त्रस्त है। यहां भुवन दोसाद, प्रकाश खाती, हीरा मेहरा, रणजीत नयाल, लक्ष्मण मेहरा, सुरेश राम, सुरेश राणा, चन्दन सिंह राणा, राहुल आर्या, बसंत राणा, रणजीत बोरा, राजेंद्र बोरा, कैलाश बोरा, गोविन्द रावत आदि मौजूद रहे।

 

Check Also

Almora: नशा तस्करी पर पुलिस का करारा वार, नगर निवासी 2 युवक स्मैक तस्करी में अरेस्ट, गौरव बिष्ट उर्फ डांसर पहले भी दो बार जा चुका है जेल

    अल्मोड़ा: जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी थम नहीं रही है। नशा माफिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *