Breaking News

Almora-(big Breaking): अल्मोड़ा में सड़क हादसा, खाई में गिरी कार

 

अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे है। अल्मोड़ा में रविवार शाम एक और सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार में सवार 3 लोग घायल गए। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

यह घटना सल्ट थाना क्षेत्र के लैना डडरिया के पास घटित हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार शाम करीब 6 बजे कार संख्या- HR26 EX-8497 लैना डडरिया से मौलेखाल बाजार की ओर आ रही थी। अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कुछ दूरी पर पेड़ से टकराने के बाद रुक गयी।

 

हादसे में पवन सिंह (26) पुत्र राम सिंह, निवासी ग्राम सौलती हरड़ा सल्ट, अजय रावत (25) पुत्र देवेंद्र सिंह रावत, निवासी ग्राम स्याली लैना डडरिया गंभीर रूप से घायल हो गए है। जबकि एक व्यक्ति मामूली रूप से चोटिल है।

 

पुलिस ने बताया कि सभी लैना डडरिया से मौलेखाल बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। सूचना पर सल्ट थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। तीनों घायलों को स्थानीय लोगो की मदद से कार से बाहर निकाल सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद सीएचसी देवायल में भर्ती कराया। हादसे की स्पष्ट वजह पता नहीं लग पाई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

Check Also

द्वाराहाट की गरिमा ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री में झटके तीन पदक

  अल्मोड़ा: द्वाराहाट क्षेत्र के छतगुल्ला गांव की प्रतिभाशाली पैरा एथलीट गरिमा जोशी ने नई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *