Breaking News

अल्मोड़ा- (बिग ब्रेकिंग): सिम गांव के पास कार दुर्घटनाग्रस्त, मौके पर पहुंची पुलिस

 

अल्मोड़ा: जिले में सड़क हादसों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। सड़क हादसों में कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ​मंगलवार शाम एक और सड़क हादसा हो गया। अल्टो कार खाई में गिर गई। जिसमें कार चालक घायल हो गया।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, थाना देघाट क्षेत्र के सिम गांव के पास मंगलवार शाम करीब 5 बजे एक अल्टो कार संख्या UK 01A 3564 अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट नीचे खाई में गिर गई।

घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष देघाट अजेंद्र प्रसाद, पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां रेस्क्यू टीम द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से चालक भोपाल सिंह पुत्र बचे सिंह, निवासी जनर खड़ी, तहसील स्याल्दे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल निजी वाहन से पीएचसी स्याल्दे भेजा गया है।

Check Also

Almora-(big Breaking): अल्मोड़ा में सड़क हादसा, खाई में गिरी कार

  अल्मोड़ा: उत्तराखंड में सड़क हादसे लगातार बढ़ रहे है। अल्मोड़ा में रविवार शाम एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *