Breaking News

भैसियाछाना ब्लॉक के दो छात्रों का जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन

 

​अल्मोड़ा: विकासखंड भैंसियाछाना के दो होनहार छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय ताड़ीखेत की प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौगांव के छात्र मनीष और राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय खाटवे के छात्र समीर दुर्गापाल का चयन नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है।

 

​विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग और स्थानीय शिक्षकों में खुशी की लहर है। नौगांव के प्रधानाध्यापक विशन सिंह महरा व सहायक अध्यापक मनोज कुमार, तथा खाटवे की प्रधानाध्यापक शोभा आर्या, अध्यापक गोकुल दुर्गापाल और महेश राणा ने बच्चों की मेहनत की सराहना करते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर उप शिक्षा अधिकारी प्रशांत चौहान, खंड शिक्षा अधिकारी हरीश रौतेला और संकुल प्रभारी राकेश महरा ने दोनों प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। उमेद मनराल, हरेन्द्र बिष्ट, गोविन्द जोशी, रघुवीर मेहता, चारु तिवारी और ब्लॉक समन्वयक हरीश ढैला सहित ब्लॉक के सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और विद्यालय परिवार को इस सफलता पर बधाई प्रेषित की है।

Check Also

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर गांधी पार्क में सामूहिक धरना, नए लेबर कोड समाप्त करने की उठाई मांग

अल्मोड़ा: अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में विभिन्न संगठनों द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *