Breaking News

Road accident: जागेश्वर दर्शन को आ रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो युवकों की मौत, दो घायल

इंडिया भारत न्यूज डेस्क:  उत्तराखंड में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। उत्तर प्रदेश के उन्नाव से जागेश्वर दर्शन के लिए आ रहे पर्यटकों की कार नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। दो लोग घायल हुए हैं।

 

जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के उन्नाव निवासी अंकित चौधरी अपने दोस्त अभिराज, अतुल दुबे और श्याम के साथ दर्शन के लिए जागेश्वर आ रहे थे। नैनीताल के गेठिया क्षेत्र में इसकी कार अचानक नियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी।

 

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को खाई से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद दोनों को हायर सेंटर सुशीला तिवारी हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया है।

 

पुलिस के अनुसार पीताम्बर नगर उन्नाव निवासी अंकित चौधरी 25 और अभिराज 26 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में अतुल दुबे 26 और श्याम 30 गंभीर रूप से घायल हैं।

 

पुलिस ने घायलों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। वही, दोनों शवों को पंचायतनामा की कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए बीडी पांडे जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है।

Check Also

“मैंने सेना का राशन खाया है, जाऊंगा तो सेना में ही…” कैप्टन बनने के 2 दिन पहले तिरंगे में लिपटे अल्मोड़ा के जांबाज लेफ्टिनेंट बीरेश्वर

-कामयाबी के थे कई रास्ते, लेकिन बीरेश्वर की मंजिल थी सिर्फ भारतीय सेना -कलेजे का …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *