Breaking News

Big breaking: लोधिया में बड़ा सड़क हादसा, डंपर से टकराने के बाद कोल्ड ड्रिंक से लदा वाहन पलटा, सरकारी वाहन समेत दो अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त

 

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा-हल्द्वानी नेशनल हाईवे में लोधिया के पास शुक्रवार देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। डम्पर से टकराने के बाद कोल्ड ड्रिंक से लदा एक ट्रक सड़क से नीचे पलट गया। जिसके चलते ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक बिखर गई।

 

बताया जा रहा है कि कोल्ड ड्रिंक से लदे ट्रक के ठीक पीछे एक वन विभाग का वाहन भी था। जो लोधिया से अल्मोड़ा की ओर आ रहा था। इसके साथ ही सड़क किनारे एक डम्पर वाहन भी खड़ा था। हादसे के दौरान यह दोनों वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे है।

 

सूचना के बाद धारानौला चौकी पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Check Also

जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोचों’ के प्रदर्शन के बीच बड़ी खबर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के आंदोलन के बीच बड़ी खबर सामने आ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *