Breaking News
Oplus_131072

​अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो युवकों की मौत, दो गंभीर

​देघाट (अल्मोड़ा): जिले के देघाट क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चिन्तोली में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहाँ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें दबने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

​ग्रामीणों और पुलिस ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

​घटना की सूचना ग्राम प्रहरी चंदन सिंह द्वारा थाना देघाट को दी गई। सूचना मिलते ही देघाट पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुँची। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर ट्रैक्टर के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) देघाट पहुँचाया।

 

​अस्पताल पहुँचते ही दो को घोषित किया मृत

​सीएचसी देघाट में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल अन्य दो व्यक्तियों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

 

देघाट पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्घटना के कारणों की जाँच की जा रही है।

 

​मृतकों का विवरण

दर्शन सिंह पुत्र छोदाण सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली
2. चन्दन सिंह पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली

 

घायलों का विवरण

1. गोपाल सिंह पुत्र गब्बर सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोल
2. नरेन्द्र सिंह पुत्र दीवान सिंह, उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम चिन्तोली

 

Check Also

ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुधारने को विधायक मनोज तिवारी ने जिलाधिकारी को सौंपे सुझाव, गैस आपूर्ति को लेकर जानिए क्या कहा

  अल्मोड़ा: नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ रही यातायात अव्यवस्था और पार्किंग की समस्या को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *